
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


महेंद्र प्रसाद, सहरसा
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा):
सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के खजूरी पंचायत के खजुरी गांव में रविवार को 22 वर्षीय विवाहिता रिंकू देवी ने पति द्वारा अपने साथ प्रदेश नही ले जाने की छोटी सी बात पे नाराज होकर अपने ही घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कि सुचना मिलने पर स्थानिय बलवाहाट पुलिस लाश को कब्जे में जांच प्रारंभ कर शव का पोस्टमार्टम करा सोमवार को परिजनो को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में मृतिका के पति रंजीत राय ने बताया कि मैं गुजरात के ईमामगंज में एक प्राईवेट फेक्टरी में काम करता हूँ वहीं जाने की तैयारी को लेकर पत्नी से चर्चा की तो वे भी मेरे साथ जाने की जिद करने लगी तो हमने उसे काफी समझाने का प्रयास किया कि और बोला कि मेरा वहॉ (गुजरात) अपना ठीक से रहने का ठिकाना नहीं है तुम्हे कहॉ रखूँगा कुछ दिन रूको जब मैं वहां तुम्हारे रहने का व्यवस्था कर लूंगा तो तुम्हे नही साथ ले जाऊंगा,पर वह जाने की जिद पकड़ कर बैठी रही। जब मैं रविवार को दिन में स्थानिय बलवाहाट बाजार गया हुआ था घर वापस आने पर देखी कि दरवाजा बंद है काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नही खोला गया तो दरवाजा तोड़ा तो देखी कि मेरा पत्नी रिंकू गले में फंदा लगा लटकी है पुलिस को सुचना दिया। इस संबंध में बलवाहाट ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार से पुछे जाने पर बताया घटना की लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया गया है तत्काल यू डी केश दर्ज किया गया,मामले कि जांच कि जा रहा है। यहां बताते चले कि दो वर्ष पूर्व रंजीत राय व रिंकू देवी ने घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था रिंकू के पिता रामवृक्ष राय ने रंजीत राय एवं उसके परिजनो पर बहला फुसलाकर अपना बेटी रिंकू का अपहरण का मामला पुलिस में दर्ज करवाया लेकिन रिंकू ने कोर्ट में दिये वयान में अपना मर्जी से भागकर प्रेम विवाह मर्जी से करने कि बात कह मामले को समाप्त कर अपने प्रेमी रंजीत राय के साथ जीवन यापन कर रहा थी। रंजीत गुजरात में प्राईवेट नौकरी करता था कुछ दिन पूर्व ही घर आया था।

