
जमशेदपुर।शुक्रवार को झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवा के विधायक प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी ने सोनारी, रूपनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण किया। इस दरम्यान उन्होंने पाया कि केन्द्र में चिकित्सक तथा नर्स उपस्थित थे तथा आये हुए मरीजों का इलाज कर रहे थे। श्री मुखर्जी ने उपस्थित चिकित्सक से बात कर केन्द्र के नियमित संचालन के बारे में जानकारी हासिल की तथा माननीय मंत्री श्री सरयू राय को इससे अवगत कराया। निरीक्षण में श्री मुखर्जी के साथ भाजपा नेता अमोल दत्ता उपस्थित थे

