
जमशेदपुर । सैंट मैरिज इंग्लिश स्कुल बिस्टुपुर के छात्र मयंक कुमार अमरीका की जानी मानी बास्केटबॉल संस्था एनबीए द्वारा कोलकाता में आयोजित ट्रायल में शामिल होंगे । ट्रायल के लिए मयंक का चयन पिछले दिनों शहर में आये एनबीए के प्रशिक्षक ने किया था , यदि मयंक का चयन प्रक्रिया में सफल होता है तो उन्हें एनबीए की और से बास्केटबॉल की बेहतर ट्रेनिंग दी जायेगी । मालूम हो की 14 वर्षीय मयंक फ़िलहाल सैंट मेरीज के बास्केटबॉल कोच सज्जाद खान के मार्गदर्शन में बास्केटबॉल के गुर सिख रहें हैं । मयंक सोनारी के स्वस्तिक अप्पार्टमेंट के निवासी है ।



