रांची।
भारतीय जनता पार्टी, राँची महानगर-जिला के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्छ एवं प्रकोष्ठ संयोजक-सह संयोजकों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई। बैठक में विगत किये गये संगठनात्मक कार्यों की समीक्छा की गई एवं आगामी कार्यक्रम तय किये गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं; विपक्छ बताए कि महागठबंधन का नेता कौन होगा? उन्होने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के बहाने कमजोर सरकार चाहती है और हम देश मजबुत करने के लिए मजबुत सरकार चाहते हैं।उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर 2019 की लड़ाई जीतना है। श्री पांडेय ने कहा कि राजधानी की इकाई पुरे प्रदेश संगठन का आईना होता है और हमारी मजबुती का संदेश यहीं से जाता है। उन्होने कहा कि 2019 का प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी जी को बनाने के लिए जनादेश लेने का यह हमारे लिए सुअवसर है।
प्रदेश अध्यक्छ लक्छमण गिलुवा ने कहा कि हमारा संकल्प झारखंड में लोकसभा की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन बाप-बेटे ने किया है।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विगत् संगठनात्मक कार्यों की समीक्छा की एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये गये आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जिनमें 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प दीपावली सभी बुथों पर मनाई जाएगी, 2 मार्च को हर बुथ से मोटरसाईकिल जुलुस निकाली जाएगी जो बुथ से मंडल केंद्र एवं फिर विधानसभा केंद्र तक जाएगी, फिर आगे लोकसभावार शक्ति केंद्र सम्मेलन, युवा सम्मेलन एवं प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किये जाएँगे। साथ ही हर बुथ पर मोदी जी के मन की बात एवं समर्पण दिवस मनाना है।
महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने बुथ स्तर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को प्रदेश नेतृत्व के समक्छ विस्तार पुर्वक रखा एवं बताया कि 2019 चुनाव के निमित्त महानगर में बुथ स्तर पर तैयारी पुरी की जा चुकी है।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री के के गुप्ता एवं धन्यवाद ग्यापन राजू सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्छ ऊषा पांडेय, प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, सुनील शर्मा, वरूण साहु, सुनीता देवी, जनार्दन शाह, मंजु चौधरी, पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, अनिता उरांव, ऊषा टोप्पो, प्रकाश साहु, रमेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, गणेश साहु, देवेंद्र शर्मा, अनीता वर्मा, अनवर रजा, राधेश्याम केसरी, अरविंद सिंह पिंटू, राजेश सिंह, सुबेश पांडेय, रामलगन राम,छत्रधारी महतो, बिनोद महतो, अजय गिरि, संतोष मिश्रा, रामजी प्रसाद, गोपाल सोनी, सुरज साहु, सुजीत चौरसिया, धनंजय सिंह पप्पू, विरेंद्र बहादुर, ओमप्रकाश पांडेय, ललन सिंह, विशाल साहु, रौशन कुमार, सुर्यप्रताप, नीलेश सिंह, सुजीत शर्मा, नवीन सोनी, राजा भट्टाचार्य, राजेंद्र राम, रेणु सिंह, आनंद कुमार, अनीष तिवारी, गोपालानंद झा, किशोर झा, विनय राज, विजय गोस्वामी, रजनीकांत, रंजीत पांडेय, वार्ड पार्षद अरुण झा, नकुल तिर्की, विनोद सिंह, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश सिंह, दीनु शौर्य, निकिता चौधरी, वीणा अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




