
अजय धारी सिंह

मधुबनी: 62वें इंडियन ऑयल दिवस के अवसर पर मधुबनी के परिषद बाजार स्थित गीतांजलि इंटरप्राइजेज (गैस एजेंसी) में जिला के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इण्डेन) के अधिकारी श्री सरफराज सैफी की उपस्थिति में गैस एजेंसी से जुड़े पुराने उपभोक्ताओं ग्राहक को सम्मानित किया गया। साथ ही गैस के उपयोग सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। साथ में कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं यथा मोबाइल से गैस बुकिंग, 5 किलो सिलेंडर, गैस सब्सिडी आदि के संबंध में सविस्तार से बताया गया।
पाइप लाइन के द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी
साथ ही सरफराज सैफी ने बताया कि जल्द ही मधुबनी के उपभोक्ताओं को पाइप लाइन के द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर गीतांजलि इंटरप्राइजेज के सुरेश कुमार बैरोलिया (सप्पू जी) गंगानन्द इण्डेन के अजय कुमार, अनिला इण्डेन के चंद्र भूषण झा (पप्पू जी), आर०एम०इण्डेन के संतोष कुमार, ओमनी इण्डेन के भारतेन्द्र झा, वैष्णव इंडियन के दिनेश कुमार, लड्डूगामा इण्डेन के ओमप्रकाश, प्रतिहस्त इण्डेन के संतोष प्रतिहस्त, अनरेर इण्डेन के प्रदीप झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
निकाली गई ऑनलाइन लकी ड्रॉ का स्कीम
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इण्डेन) की तरफ से 1सितंबर 2021 से 31अक्टूबर 2021 दो महीने तक नए कनेक्शन (NON-PMUY) लेने वाले के लिए कई ऑनलाइन लकी ड्रॉ का स्कीम निकाली गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार में 1 कार, द्वितीय पुरस्कार 2 स्कूटी, तृतीय पुरस्कार 3 वाशिंग मशीन, 2 बर्नर ग्लास टॉप गैस स्टोव 55 पीस, 3 लीटर के प्रेशर कुकर 110 पीस, नॉन स्टिक पैन 220 पीस, हैंडी चॉपर 330 पीस, एप्रोन 440 पीस, सहित कुल 1161 पुरस्कार दिए जाने हैं। जिसका परिणाम नवम्बर में बेगुसराई के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा घोषित।की जाएगी।

