
अजय धारी सिंह


मधुबनी: जहाँ मंगलवार को लोग एक ओर लोग सरस्वती पूजा में व्यस्त थे वही एक बड़ी दुर्घटना में 4 लोगो की मौत हो गयी. खुद के रफ्तार का शिकार हुए 4 बुलेट सवार. ट्रक से कुचलकर चार दोस्तों की हुई मौत.
सरस्वती पूजा के दिन ट्रक और बूलेट की टक्कर से 4 दोस्त की हुई मौत
ग्रामीण के मुताबिक घटना अरेर थाना क्षेत्र के पौना गाँव के पास की है. जहाँ एक बुलेट पर सवार होकर मनीष कुमार अपने घर अरेर एकतारा गाँव जाने को निकला था. मनीष के साथ प्रणव कुमार, नीतीश कुमार और बिमलेश कुमार मधुबनी से अरेर के एकतारा गाँव जा रहे थे. तभी एक अज्ञात ट्रक की चपेट में बुलेट मोटर साईकिल आगई. जिससे घटना स्थल पर ही चारो दोस्त की मौत हो गई. जिसमे एक एकतारा का और एक बिचखाना के थे जबकि बाँकी 2 उनके मित्र थे.
मधुबनी से गाँव जाने के लिए निकले थे, परिजन को कर दिया गया शव सुपुर्द
चारो लोग मधुबनी के एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. चारों दोस्त सरस्वती पूजा पर गाँव के लिए मधुबनी के लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. वही से वे चारों गाँव जाने के लिए निकले थे. लेकिन घर पहुचने से कुछ दूर पहले ही सभी की मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक़ चारो मृतक में 2 अरेर थाना क्षेत्र के जबकि 2 पतौना थाना क्षेत्र के हैं. सभी की पहचान के बाद पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

