
अजय धारी सिंह


मधुबनी: भैरोस्थान थाना के हैंठीवाली जाने वाले कट के पास खून से लथपथ एक शव बरामद किया है.
मृतक भतीजी की शादी में आ रहे थे गाँव
शव को देख ने से ऐसा प्रतीत होता है कि लुटेरा गिरोह ने समान लूट कर हत्या कर दिया है. क्योंकि मृतक के पास से कोई सामान बरामद नही हुआ है. शव की पहचान मधुबनी जिला के भेजा थाना के खरीक गाँव के शोभा कांत सिंह के पुत्र 52 वर्षीय पवन सिंह के रूप में किया गया है. बताया जाता है कि मृतक दिल्ली से 17 फरवरी को होनेवाले भतीजी की शादी में गाँव आ रहे थे. परिजनों के अनुसार स्वतन्त्रता सेनानी ट्रेन से सकरी रेलवे स्टेशन उतरे तो एक बार फोन से बात हुआ उसके बाद मोबाईल बंद हो गया.
एनएच-57 के किनारे 7 बजे सुबह बरामद किया गया शव
झंझारपुर के डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि 52 वर्षीय पवन कुमार दिल्ली से अपने घर भेजा थाने के खरीफ गाँव जाने को निकले थे. उनका शव भैरोस्थान थाना क्षेत्र में एनएच-57 के किनारे 7 बजे सुबह बरामद किया गया. मृतक के परिजन भी आ गए हैं. उनके मुताबिक रात में वे सकरी उतरे, जहाँ किसी वाहन से वे भेजा थाना के आने घर को निकले. घर जाने के क्रम में ही ये घटना हुई. घटना के सभी बिंदुओं पर जाँच चल रही है. वैज्ञानिक तरीके से घटना की जाँच कर इसका जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी.

