Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » LOHARDAGA NEWS: चूल्हा पानी बनेगा भव्य पर्यटन स्थल, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त के साथ साझा किया विकास का ब्लूप्रिंट
Breaking News

LOHARDAGA NEWS: चूल्हा पानी बनेगा भव्य पर्यटन स्थल, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त के साथ साझा किया विकास का ब्लूप्रिंट

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मिले लोहरदगा के उपायुक्त से,बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क दुरुस्त होगा,-सलगी पंचायत के दिन फिरेंगे,सलगी पंचायत के दिन फिरेंगे, विकास हेतु मंत्री से अनुरोध किया गया,25 मई गंगा दशहरा, चूल्हा पानी में कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन
BJNN DeskBy BJNN DeskApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

लोहरदगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की। उन्होंने उनसे कहा कि झारखंड सरकार ने चूल्हा पानी को पर्यटन स्थल घोषित किया है, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के समूह डी में रखा गया है। इस संबंध में उन्होंने पर्यटन सचिव से भी दूरभाष पर बात की। लोगों ने श्री राय को बताया कि लोहरदगा से चूल्हा पानी तक जाने के लिए बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क बेहद खराब है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे सड़क की मरम्मत करा देंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कष्ट न हो।

READ MORE :Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी ,पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

श्री राय ने उपायुक्त से कहा कि चूल्हा पानी, लोहरदगा के सलगी पंचायत में है। इसलिए सलगी पंचायत के विकास का एक खाका खींचने की जरूरत है। इस पर उपायुक्त सहमत हुए। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से भी अनुरोध किया गया।
श्री राय ने बताया कि चूल्हा पानी वह स्थान है, जहां से 2004 में दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले उन लोगों ने दामोदर नद का प्रदूषण दूर करने के लिए कोलकाता तक अध्ययन सह जन जागरण यात्रा निकाली थी। इसमें पटना साइंस कालेज के वैज्ञानिक अपनी चलंत प्रयोगशाला के साथ शामिल हुए थे। 2004 तक दामोदर को दुनिया की आधा दर्जन सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में गिना जाता था। आज उसी दामोदर नद का जल 95 प्रतिशत से ज्यादा साफ है।
आज कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोग लगातार मेहनत करके लोहरदगा जिले को दुनिया भर में शान के साथ पेश करेंगे क्योंकि यह जिला दामोदर नद का उद्गम स्थल है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आज मनेगी जानकी नवमी, विद्यापति परिसर में प्रज्वलित होंगे 2500 दीप

इसके पूर्व श्री राय ने दामोदर महोत्सव के चूल्हा पानी में आयोजन के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के दिन युगांतर भारती के तत्वावधान में दामोदर महोत्सव मनाया जाता है। चूल्हा पानी से लेकर धनबाद जिला में मैथन और पंचेत के बीच 44 स्थानों पर एक ही दिन दामोदर महोत्सव का आयोजन होता है। लोग संकल्प लेते हैं कि वो दामोदर को स्वच्छ रखेंगे और जो भी इस नद को गंदा करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। श्री राय ने बताया कि इस बार गंगा दशहरा 25 मई को पड़ रहा है। दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में इस बार कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कल ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’, सरयू राय की मौजूदगी में यात्री दर्ज कराएंगे विरोध

April 25, 2026

Jamshedpur Roar Back with Dominant 4-1 Win against Chennai at the Furnace

April 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन बने भारत स्काउट एंड गाइड के नए मुख्य संरक्षक

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.