
RANCHI


नमाज के लिए विधानसभा में अलग से कमरा आवंटित किए जाने पर सड़क से लेकर सदन तक बवाल मचा है. आदेश के विरोध में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं से बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है.वीडियो
विधानसभा घेराव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता शामिल हैं. भाजपा का कहना है कि इस आदेश को वापस लेना ही होगा. जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा
3 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उपसचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से विधानसभा ने एक चिट्ठी जारी किया था. इसमें नमाज अता करने के लिए विधानसभा में एक कमरा आवंटित किया गया है. इसी को लेकर झारखंड में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है. भाजपा का कहना है कि अगर नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटित किया जा रहा है तो विधानसभा में बजरंग बली का मंदिर भी बनवाया जाए.

