कुड़मी समाज का महासम्मेलन 20 मार्च को
गम्हरिया
—–
प्रखंड के हथियाडीह में आदिवासी महतो कुड़मी समाज की एक बैठक सह संयोजक सचिन महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 20 मार्च को उŸामडीह फुटबाॅल मैदान मे समाज की ओर से महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि उक्त महासम्मेलन में झारखंड, उड़ीसा व बंगाल समेत अन्य राज्यों से कुड़मी समाज के लोग शामिल होगें। सम्मेलन के दौरान कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए आन्दोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। इस मौके पर समिति के संयोजक तपन कुमार महतो रंजीत महतो, अलख रंजन महतो, लखीपदो महतो, सत्यरंजन महतो, विजय महतो, बसंत महतो, समृत महतो, राकेश महतो, रंजय महतो, अजय कुमार महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
