
कुन्तलेश पाण्डेय


कोडरमा । हजारीबाग।जिले के बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव जीटी रोड पर 18 मवेशियों से लदा ट्रक पकडा गया।सभी मवेशी गाडी नंबर डब्लू बी- 23सी- 4791 पर लदा था। ट्रक चालक बिहार बक्सर निवासी महेंद्र गौड़ को भी हिरासत में ले लिया गया हैं। वाहन पर 10 गाय 8 बछड़ा शामिल थे। जिसमे छह बछड़ा की मौत हो गयी। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मरक्षित विद्यार्थी ने बछड़ो का पोस्टमार्टम किया।पोस्टमार्टम के बाद बछडों को दफना दिया गया

