कोडरमा।डोमचाच अन्तर्गत मसनोडीह पंचायत के रामडीह मे चल रहे मनरेगा तालाब निर्माण मे गड़बडी कार्य को लेकर ग्रमीणो ने फोन के मध्यम से दैनिक हिन्दी पत्रकार को जानकारी दी जिस पर पत्रकार ने कार्य स्थल पर पहुँच कर देखा की जे सी बी का कार्य चल रहा हैं । फ़िर हो रहे कार्य का फोटो लिया जिस पर मुखिया के पति रामदेव पासवान ने कहा जो करना करे मुझे फर्क नही पड़ता फोटो को प्रखंड विकास
पदाधिकारी नारायण राम को दिखाकर पूछा गया की यह मनरेगा के तहत कार्य हैं तो रोजगार सेवक प्रमोद कुमार से बात कर कहा की यह मनरेगा का ही कार्य हैं साथ ही फोन लगाकर रामदेव पासवान से पूछा जिसके बाद रामदेव पासवान अपने सहयोगी के साथ मिलकर पत्रकार को धमकाने पहुँचे और अभद्र गाली के प्रयोग के साथ मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायण राम से पत्रकार ने की साथ ही दोषियों पर कारवाई करने की माँग की
_____




