
गम्हरिया
—–
हॉकी के जादूगर सह महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर गम्हरिया के सतवाहिनी स्थित संस्कारोदय अकादमी मे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, मार्शल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में बचचों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों पर लगातार पढ़ाई का बोझ बढ़ने से उनमें खेल की भावना कम होती जा रही है। इससे उनका बचपन उनसे उनसे कोसों दूर होता जा रहा है। जबकि खेल बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए अति आवश्यक है। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसी उद्येश्य को लेकर इस प्राकर के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बच्चों को कराटे प्रशिक्षण भी दिया गया।



