जमशेदपुर।
जमशेदपुर शौणडिक कल्याण परिषद के तत्वाधान में नीलडीह पार्क, बंबू गार्डन में आगामी 26 जनवरी को पारिवारिक सह बनभोज मिलन समारोह का आयोजन साकची स्थित बारी मैदान के समीप श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में उप मुखिया सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुखिया सुनील गुप्ता एवं दयानंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से परिवारिक सह बनभोज मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु सारे सदस्यों के बीच अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी। इस समारोह में शादी योग्य युवक युवतियां को चिन्हित कर एक सूची भी तैयार करने की निर्णय ली गई है ताकि शादी करने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को आपसी तालमेल और जागरूक करने के लिए महिलाओं की एक अलग टीम भी बनाने का निर्णय ली गई है।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 24 जनवरी तक समाज के लोग अपना अपना सहयोग राशि ₹100 जमा करके बनभोज कूपन प्राप्त कर लें।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के राधाकृष्ण पूर्वे उपस्थित थे जबकि संचालन दयानंद प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बिंदेश्वरी गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शैलेश कुमार, फकीरा प्रसाद, शिशिर कुमार, अशोक कुमार प्रसाद, अलख निरंजन मंडल, विकास कुमार दास, ओम प्रकाश, महेंद्र प्रसाद साह, रवि प्रसाद ,प्रमोद कुमार, श्रीकांत मंडल, अरुण प्रसाद, के पी गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए




