
जमशेदपुर।


कदमा शास्त्री नगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जुस्को के द्वारा सड़क किनारे बने हुए दुकानों एवं घरो को तोड़ने के विरोध में कदमा मंडल भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ विरोध व्यक्त किया गया, इस विरोध प्रर्दशन में जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा और कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ स्थानीय लोगों के द्वारा शास्त्री नगर ब्लाक नम्बर एक से बाबा जटाधारी मंदिर तक पदयात्रा कर लोगों की समस्याओं को सुना, स्थानीय लोग जुस्को के खिलाफ आक्रोशित होकर जुस्को तेरी मनमानी नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे,इस अवसर पर कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा,राजेश सोनकर, राजकुमार सिंह लोधी, रमेश बास्के, रंजीत पंडित, भोला शामॅ,विककी यादव, लोकनाथ त्रिपाठी, कार्तिक गोप, राजेश सोनकर, अर्जुन गुप्ता, पप्पू सोनकर, मोहन राव, चुन्ना शर्मा,बबलु गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, अनिल सोनकर, सुनील शर्मा,सूरी राव,अनिल रजकी,मनोहर ठाकुर,अनिल गुप्ता,विकास गुप्ता, रिनकु सिंह ,पमबे अन्य लोग उपस्थित थे

