जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने ‘छठ महापर्व’ को लेकर झाविमो द्वारा शुरू किये गए सियासत को निंदनीय करार देते हुए तीव्र आलोचना की है। झाविमो द्वारा एग्रिको मैदान में शनिवार शाम आयोजित बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के म्यूज़िकल शो पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया गया है। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए इसे निंदनीय बताते हुए डर्टी पॉलिटिक्स करार दिया। कहा कि छठ पर्व पर
मुख्यमंत्री रघुवर दास की सेवा भावना सर्वविदित है। वर्षों से सूर्यधाम परिसर में छठ पर्व का वृहद एव भव्य आयोजन स्थानीय विधायक रघुवर दास के संरक्षण में हो रही है। हर वर्ष छठ की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की साक्षी शहर की जनता रही है। सीएम ने भव्य सूर्य मंदिर निर्माण कर आम जनता को सुपुर्द किया, किंतु झाविमो के एक बड़े नेता काशीडीह में मंदिर तक को अपनी निज़ी संपत्ति बनाये बैठे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा नेहा कक्कड़ का कार्यक्रम बेहद भव्य और सफ़ल रहा। विभिन्न वर्गों के लोगों और विशेषकर युवाओं ने जमकर मस्ती और आनंद किया। शहर के लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफ़ी समय से उत्साह था। शामिल हुए लोगों इस सफ़ल कार्यक्रम के साक्षी बनें, वहीं कुछ कारणों से शामिल नहीं हो सके लोगों में तनिक निराशा और अफ़सोस भी है। भाजपा ने दावा किया कि उक्त म्यूज़िकल कार्यक्रम में क़रीब बीस हज़ार पास बंटे थे, वहीं इसके अलावे लगभग इतनी ही संख्या में दर्शकों की भीड़ एग्रिको मैदान के चारो ओर ठहरी हुई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त कार्यक्रम एक सांस्कृतिक आयोजन थी जो पूर्व घोषित थी। इसमें किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं थी। आरोप लगाने वालों की मानसिकता संकीर्ण है और केवल राजनीतिक हित साधने के लिए चुनावी मौसम में आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने झाविमो को संकीर्ण मानसिकता और डर्टी पॉलिटिक्स से उबरने की सलाह दी है।