
जमशेदपुर।
उत्कल एसोसिएशन में उत्कल मणि गोपबन्धु दास के 142वां जयंती मनाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्रीकान्त पति ने माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया। उत्कल मणि गोपबन्धु दास के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया। ओड़िया भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया गया। एसोसिएशन के श्री तरुण मोहन्ती, बिभूति मोहन्ती, पबित्र मोहन जेना, श्रीमती विजयलक्ष्मी दास, श्रीमती प्रतिभा मोहन्ती, आदित्य कबि, संतोष चौधरी, श्रीमती सुजाता चौधरी, देबि प्रसाद दस, सुकान्त दास, मनोरंजन गौड़, मनोरंजन स्वाइन,सुरेंद्र बिस्वाल, अशोक भुयाँ, बदल भुयाँ आदि मौजूद थे।



