जमशेदपुर -अनुमंडल कार्यालय धालभूम, जमशेदपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

48

जमशेदपुर।

अनुमंडल कार्यालय धालभूम, जमशेदपुर परिसर में आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू एवं अन्य कार्यालय कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। गौरतलब है कि पूरे जिले में 01 जुलाई 2019 से 15 सितंबर 2019 तक वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत वृहद रूप से वृक्षारोपण, सोख्ता गड्ढा निर्माण, मेड़बंदी आदि का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इस अभियान को बल देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं उपस्थित सभी कर्मियों को वृक्षों के संरक्षण का भी शपथ दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात पौधों को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। सभी के द्वारा यह प्रण लिया गया कि उनके द्वारा लगाए गए पौधों का वह स्वयं भी ध्यान रखकर संरक्षित करेंगे तथा यह प्रयास करेंगे कि उक्त पौधा पेड़ के रूप में परिणत होकर पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी साबित हो सके। उक्त जनोपयोगी कार्य से आम जनता भी प्रेरित हो सके तथा काफी संख्या में वृक्षारोपण से पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग और वन संरक्षण तथा प्रदूषण मुक्त कराया जा सके।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More