
जमशेदपुर। युथ इंटक के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्क्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने आज इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह लोकप्रिय मजदूर नेता रघुनाथ पांडे को जुस्को यूनियन कार्यालय में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया । इस अवसर पर युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू ने नितेश राज को माला पहना कर सम्मानित किया। मौके पर कांग्रेस नेता बलदेव सिंह, सुखवीर सिंह, भीम सिंह ,आरके सिंह ,जगदीश राव ,अभय पांडे सहित सारे लोग उपस्थित थे ।



