
● भाजपा ने कहा – सीएम, सांसद एवं केंद्र सरकार का प्रयास अनुकर्णीय

जमशेदपुर। सांसद की पहल पर जमशेदपुर से राँची के बीच रेल परिचालन का शुभारंभ शुक्रवार को होगी। जमशेदपुर सांसद हरी झंडी दिखाकर टाटानगर स्टेशन से उक्त ट्रेन को रवाना करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिया। इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि टाटा से राँची के बीच पहले कोई रेल सुविधा नहीं थी। इससे ख़ासकर जमशेदपुर के लोगों को उच्च न्यायालय, सचिवालय तथा विभिन्न राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी मुख्यालय जाना-आना लगा रहता था। सड़क मार्ग से यह यात्रा लंबी और थकाऊ के साथ ही महँगी भी होती है। वहीं अक्सर दुर्घटनाओं का डर भी बनी रहती थी। शुक्रवार को जमशेदपुर से उक्त डेली ट्रेन का शुभारंभ होगा। सरकारी कर्मियों, स्टूडेंट्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उच्च न्यायालय में काम से जाने वालों को इस ट्रेन परिचालन से बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने टाटा से राँची की रेल यात्रा को पॉकेट फ्रेंडली बताया। कहा कि मात्र 350 रुपये में एसी चेयरकार और 80 रुपये में जनरल टिकट पर किफ़ायती सफ़र की जा सकेगी। उन्होंने भाजपा की ओर से स्थानीय पार्टी विधायकों, सभी मंत्रियों, सांसद, मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है।
Comments are closed.