जमशेदपुर – मानगो में गोली चली ,एक युवक घायल

60
AD POST

जमशेदपुर।

मानगो के उलीडीह स्थित  बालीगुमा स्थित गौड़.गौड़ा मैदान में बाईक सवार अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उस शख्स को स्थानिय लोगो की मदद से एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वही एम जी एम अस्पताल में घायल युवक से पुछताछ कर रही है।

AD POST

बताया जाता है कि बालीगुमा के गौड़ीगौडा मैदान में कर्मदेव शर्मा नामक युवक अपने दोस्तो के साथ गौड़ागौड़ा मैदान में खेल रहा था खेलने के दौरान उसके फोन में किसी का फोन आय़ा। फोन रिसीव कर ही रहा था कि बाईक में सावर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह कर्मदेव गिर गया। लेकिन जैसे तैसे कर्मदेव अपने शंकोसाई स्थित अपने घर पहुंचा।जहा परिवार के लोगो ने आनन- फानन उसे उठाकर एम जी एम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।वही गोली मारने वाले युवक बाईक से फरार  हो गए।

वही इस सबंध में डी एस पी (पटमदा) विजय कुमार ने कहा कि खेल के मैदान में शंकोसाई के रहने वाले कर्मदेव शर्मा नामक अज्ञात अपराधियों को  गोली मार कर घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जॉच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

20:46