
जमशेदपुर।


शहर की मिथिला सांस्कृतिक परिषद(MITHILA SANSKRITIK PARISAD) के टिनप्लेट स्थित परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह(HOLI MILAN SAMAROH) का आयोजन हुआ. कलाकारों ने हिंदी, मैथिली में होली भजन, शिव नचारी आदि गीतों को प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में अतिथियों ने मिथिलांचल में होली की विशेष महत्ता का वर्णन किया। इस मौके पर सरदार बम हीरालाल झा, एम सी मधुकर, अमलेश झा, परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष जीत कुमार झा समेत कई परिषद के सदस्य मौजूद थे. सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गाकर होली की बधाई दी. कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. कार्यक्रम में मिथिलांचल से संबंधित व्यंजन को लुफ्त लोगों ने उठाया


