
जमशेदपुर: नगर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘‘सुरभि’’ के 15 मार्च, 2025, दिन-शनिवार को स्थान: रवीन्द्र भवन, टैगोर सोसाइटी, साकची, संध्या 5.00 बजे से देश के कतिपय सर्वश्रेष्ठ कवियों को आमंत्रित कर ‘‘अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन’’ का 25 वां आयोजन किया जा रहा है। कवि-सम्मेलन में देदे के हास्य-व्यंग्य एवं ओज-श्रृंगार विधा के कई प्रतिष्ठित एवं चर्चित कवि एंव कवयित्री भाग ले रहे हैं।


‘
‘सुरभि’’ के अध्यक्ष: गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि इस कवि सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा, नई दिल्ली एवं अर्जुन मुंडा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली इस कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे।
शहर के सुधि श्रोताओं को होली के अवसर पर हास्य-व्यंग्य के माहौल के द्वारा जीवन में हंसने-हंसाने के लिए सुरभि के द्वारा देश के जाने-माने कवियों को आमंत्रित किया गया है। ‘‘सुरभि’’ के संस्थापक अध्यक्ष-गोविन्द दोदराजका ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि शामिल होंगें।सभी कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, हंसाएंगे और चुटीली हास्य-व्यंग्य रचनाओं से समाज और देश की स्थितियों से रूबरू कराएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री बुद्धि प्रकाश 2. दाधिच-केकड़ी (राजस्थान) के द्वारा किया जाएगा।
शामिल होने वाले कवि
01. सुदीप भोला-जबलपुर (मध्य प्रदेश),
02. विनीत चौहान-अलवर (राजस्थान),
03. रमेश विश्व हार-रायपुर,
04. हेमंत पांडे-कानपुर,
05. बुद्धि प्रकाश दाधिच-केकड़ी (राजस्थान)
06. सुश्री मनु वैशाली-शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
सुरभि 24 वर्षो से कर रही है आयोजन
उल्लेखनीय है कि ‘‘सुरभि’’ पिछले चौबीस वर्षो से हर बार होली के अवसर पर सफलतापूर्वक अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलनों का अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन करती आ रही है और इस कार्यक्रम के लिए नगर के सुधी श्रोताओें को बड़ी बेसब्री से हमारे आयोजन का इंतजार रहता है। पुनः श्री चन्द्रदेव सिंह‘‘राकेश ने कहा कि होली का दिन छुट्टी का दिन है अतः कविता प्रेमी आकर इस कार्यक्रम का आनंद उठा सकते हैं
यहा मिलेगा प्रवेश पत्र
कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क , किंतु प्रवेश आमंत्रण-पत्र के द्वारा होगा। प्रवेश पत्र हेतु ‘‘सुरभि’’ के कार्यालय: 3/6, एच0 एस0 टावर, एल0 रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर संपर्क किया जा सकता है।
*प्रवेश पत्र हेतु मोबाइल नं0 7542032508 (चन्द्र देव सिंह‘‘राकेश’’) एवं 9431112564 (ओमप्रकाश) से भी संपर्क किया जा सकता है।*


