
जमशेदपुर।


सोनारी थाना क्षेत्र के बुद्दराम मोहल्ला स्थित मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में चोरो ने घावा बोला है।हालाकि चोर सिर्फ पचास से साठ हजार की संपत्ति लूट कर ले गए है।लेकिन मुख्यमंत्री के ससुराल में चोरी की नाम आते ही डी एस पी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुचे और मामले की छानबीन कर रहे है।
इस सबंध में स्थानिय लोगो ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास के साले दीपक साहू अपने पुरे परिवार के साथ बुद्धू राम मोहल्ला मे रहते है। उनके उपर वाले घर में उनके छोटे भाई तरुण साहू अपने परिवार के साथ रहते है। चोरो ने आज अहले सुबह घर के पीछे से दिवार फांद कर घर कें अंदर गए।और एक कमरे में जाकर दो पायल. चोर छोटा पायल,सोने का मंगलसुत्र, 12 ग्राम सोने का हार समेत करीब एक लाख का समान चोरी कर पीछे के दरवाजे से चलते बने।फिलहाल तरुण साहू बैगलोर में है। वही चोरो अहले सुबह पीछे के दरवाजे से अंदर आए और उस घर के कमंरे के दरवाजा तोड़ कर समान ले गए। वही इस बात की जानकारी स्थानिय पुलिस को दे दी गई है।

