
जमशेदपुर।


एम जी एम पुलिस ने भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ हॉस्पिटल के पास ट्रक चालक से लूटपाट करते टेंपो सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है गिऱफ्तार अपराधी के नाम मोहम्मद आफताब आलम और मोहम्मद सलीम है ।दोनों आजाद नगर पुरूलिया रोड के रहने वाले हैं। वही घटना स्थल से एक अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक नकली पिस्तौल बरामद किया गया है।
इस सबंध में डीएसपी (पटमदा) विजय कुमार ने कहा कि बीती रात एन एच -33 के भिलाई पहाड़ी के पास तीन-चार लोगो बीच रोड में ट्रक रोककर लूटपाट करने की कोशीश कर रहे थे। उसी वक्त गश्ती दल वहा पहुच गई। और सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया।इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा है। उन्होने कहा कि उनके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है। जो नकली है।

