
जमशेदपुर।
● पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। स्व. जेटली अपने जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश व दुनिया के लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे। उनकी रिक्तता लंबे समय तक भरपाई नहीं कि जासकेगी। जेटली जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के गरीबों के समृद्धि में समर्पित किया। विनम्र श्रद्धांजलि।
:- दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
● नीतिज्ञ वक्ता और सदन से पार्टी कार्यालय तक सदैव सन्नद्ध स्वीकृत नेता के रूप में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली सदैव याद किये जायेंगे। विधि-विशारद, अर्थशास्त्री तथा सौम्य-सुदर्शन व्यक्तित्व के धनी जेटली जी का असमय निधन भारतीय राजनिति के लिए स्तब्धकारी है। हम सब ने एक प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक एवं चिंतक को खो दिया। यह देश, संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
:- अंकित आनंद, जिला प्रवक्ता, भाजपा।

