
जमशेदपुर।
25 वीं सिल्वर जुबली NTTF इंटर यूनिट क्वालिटी कंट्रोल सर्किल कम्पटीशन कन्वेंशन में गोलमुरी जमशेदपुर स्थित NTTF आर दी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर रोलिंग ट्रॉफी आने नाम कर लिया। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित चारों जोन की चैंपियन टीम के बीच NTTF गोलमुरि की टीम प्राइड ने जबरदस्त परफॉरमेंस और प्रेजेंटेशन से यह जीत हासिल की। इसका आयोजन NTTF और एलुमनाई एसोसिएशन पुणे चैप्टर ने संयुक्त रुप से किया था। कार्यक्रम 22 मई को पुणे स्थित होटल कोर्टयार्ड मरिओत,चाकन,पुणे में आयोजित किया गया था जिसमे होंडा जनरल मोटर्स टाटा बजाज जैसी बड़ी कंपनियों के अतिथि ने अपनी उपस्थिति से महत्वपूर्ण बनाया। सभी ने टीम की जबर्दस्त प्रशंशा की। बेस्ट परफ़ॉर्मर का पुरस्कार भी यहीं की प्रियंका कुमारी को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जापान की कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट उपस्थित थे। जूरी मेबर्स QCFI के आधिकारिक सदस्य थे।NTTF क्व निदेशक क्रिस्टोफर राज, और मार्गदर्शक के वेणुगोपाल भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।
इन टीम में राशि कुमारी,प्रियंका कुमारी, सुजाता रे,और शैलेश उपाध्य शामिल थे। टीम के साथ सरिता श्रीवास्तव और पंकज सिंह संयोजक की भूमिका में थे। जोनल हेड बि के सिंह प्राचार्य संतीश जोशी और प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।



