, जमशेदपुर:* जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत महतो ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के बिस्टुपुर बाजार व कमानी सेंटर समेत अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान बाज़ार में खरीददारी कर रहे लोगों से मुलाकात की व उन्हें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धि बता भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दरमियान उन्होंने कई व्यापारियों से भी मुलाकात की। दुकानदार भाइयों को सरकार की उपलब्धि बताते हुए विद्युत महतो ने कहा कि की देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी होते हैं। भाजपा ने हमेशा से ही देश निर्माण में प्रभावी योगदान दे रहे व्यापारी वर्ग को अपने नीतियों से राहत दी है। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म कर व सुरक्षा का माहौल देकर व्यापारियों को भयमुक्त शासन दिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने व्यापारियों के उत्थान के लिए विशेष नीतियां लागू कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि नियम में हुए बदलाव के बाद राज्य के करीब 70 हजार कारोबारियों को अप्रैल माह से राहत मिली है। केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड सरकार ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख किया। इस निर्णय से हजारों की संख्या में छोटे कारोबारियों को फायदा हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि काँग्रेस के जमाखोरों ने महंगाई के खेल से फायदा उठाकर व्यापारी वर्ग को हमेशा से बदनाम किया और महंगाई की वजह व्यापारी वर्ग को बता उनका अपमान किया। आज व्यापार से संबंधित ज़्यादातर कार्य ऑनलाइन सुगमतापूर्वक किये जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता के साथ समय की भी बचत हो रही है। उन्होंने विकास की गति निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात की।
पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष, सुरंजन राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, रंजू झा, देवेन्द्र सिंह, प्रेम सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित



