
जमशेदपुर।
साई ज्योत महोत्सव की सफलता और मानवसेवा के लिए सम्मानित किए गये साई मानवसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड डीएसपी कन्हैया उपाध्याय.आज ट्रस्ट के संरक्षक रिटायर्ड डीएसपी बी.एन.सिन्हा,प्रीतम सिहं भाटिया और सलाहकार सदस्य अनुज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बाबा की चांदी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया.बताते चलें कि ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री उपाध्याय के दो वर्ष के कार्याकाल को सफलतम माना जा रहा है और ट्रस्ट की भूमिका मानवसेवा में सदैव सकारात्मक रही है.श्री उपाध्याय ने कहा कि मानवसेवा और सक्रिय भूमिका के लिए ट्रस्ट सभी सदस्यों को अगली बैठक में 21/04/19,रविवार को सम्मानित किया जाएगा.



