
दक्ष युवा और रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा NTTF का उद्देश्य


इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का इस वर्ष से आरंभ होगा कोर्स
जमशेदपुर। NTTF आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान गोलमुरी में हुए प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि NTTF की ट्रेनिंग का उद्देश्य देश में स्किल मैनपावर तैयार करना है और युवाओं को तकनीकी शिक्षा से रोजगार उपलब्ध कराना है। 2003 से आरंभ हुई आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान का NTTF और टाटा स्टील से सहयोगी साथी के रूप।में कार्य कर रहा है।
कोर्स। संस्थान के एडमिशन प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि डिप्लोमा स्तरीय निम्लिखित कोर्स यहां के पाठ्यक्रम में शामिल हैं।
1.टूल एवं डाई मेकिंग 60
2.इलेक्ट्रॉनिक्स। 60
3.कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं
क्लाउड कंप्यूटिंग। 30
4. मेकाट्रॉनिक्स 60
5 इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं डाटा एनालिटिक्स 30
NTTF बर्मा माइंस
1 मेकाट्रॉनिक्स। 50
2 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स। 50
शैक्षणिक अर्हता
NTTF के कोर्स में प्रवेश।नामांकन हेतु मैट्रिक की परीक्षा में 45 % गणित और 45 % विज्ञान के वस्तुनिष्ठ प्रश्न सॉल्व करने पड़ते हैं। कुल अंक 50 प्रतिशत मिलाकर होने चाहिए।
परीक्षा ऑन लाइन कंप्यूटर के जरिये होती है। इसकी अधिकतम आयु 16 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। डिप्लोमा इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए न्यूनतम शिक्षा प्लस 2 होनी चाहिए।उम्र अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
विशेषता
NTTF को विशेष रूप से दुनिया की प्रसिद्ध कंपनियों इंटेल और सिस्को द्वारा प्रमाणित किया गया है। साथ ही पहली बार 3D प्रिंटिंग कोर्स को सिलेबस में रखा गया है जिससे तकनीकी दक्षता हासिल कर सके और बदलती हुई तकनीकी दुनिया में मुकाबला कर सकें। NTTF की विशेषता है कि प्रैक्टिकल 65 और थ्योरी 35 प्रतिशत का पाठ्यक्रम में समावेश रहता है जिससे हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस का फायदा उन्हें कैंपस के दौरान मिलता है।
पूरे देश में कुल 18 डिप्लोमा संस्थान हैं और झारखंड में 2 डिप्लोमा तथा 2 आई टी आई संस्थान हैं।
प्लेसमेंट
तीन वर्षीय डिप्लोमा के उपरांत लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा छात्र छात्राओं को देश की जानी मानी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार उपलब्ध कराने में संस्थान अपना।पूरा सहयोग करती है। मारुति, वॉल्वो, टाटा स्टील, टाटा मीटर्स, टी आर ऑफ, टीमकेन, रामकृष्ण फोर्जिंग, आर एस बी ट्रांसमिशन, सीमेंस,आनंद ग्रुप, मकीनो, फानुक, विप्रो, NLMK, जॉनसन,टेक् महिन्द्रा, अशोक लेलैंड,स्पाइसर, सहित कई जगहों पर इन बच्चों को नौकरियां मिल जाती है।
स्मार्ट क्लास एवं टैब के माध्यम से होती है पढ़ाई और आने वाले समय में टैब की जगह लैपटॉप का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है।
आज की प्रेस वार्ता में प्राचार्य सतीश जोशी, एडमिशन इन चार्ज वरुण कुमार तथा बीरेंद्र आचार्य उपस्थित रहे।

