Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर — मोदी है तो मुमकिन है के नारे के संग भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
Top Stories

जमशेदपुर — मोदी है तो मुमकिन है के नारे के संग भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 28, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● न्यू सीतारामडेरा के शिव मंदिर में पूजार्चना के बाद भाजपा ने शुरू किया अभियान
● एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो समेत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं रहें मौजूद

जमशेदपुर।मिशन 2019 फ़तह करने को भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए एनडीए उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील पार्टी द्वारा की जा रही है। एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए बुधवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को बुलंद करने वाली भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भी आध्यात्मिक ढंग से की। अभियान पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल से शुरू हुई। इससे पहले न्यू सीतारामडेरा ले-आऊट एरिया में स्थित शिव मंदिर में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मौजूद पुरोहित ने विधिवत पूजा संपन्न कराया। पूजा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल समेत स्थानीय मंडल अध्यक्ष रमेश नाग और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें। भगवान शिव की पूजा के बाद भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उक्त क्षेत्र के घरों और स्थानीय लोगों ने पार्टी नेताओं ने संपर्क किया और मोदी सरकार तथा स्थानीय सांसद के पिछले पाँच वर्षों की उपलब्धि बताई। भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान ऐसे समय पर शुरू किया गया है जब जमशेदपुर सीट के लिए विपक्ष और महागठबंधन के उम्मीदवार की चयन तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं भाजपा चुनाव जीतने की दिशा में पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। एनडीए प्रत्याशी का ऐलान करने के बाद से भाजपा ने लगतार दो बड़ी सांगठनिक बैठकें पूरी कर ली है। जनसंपर्क अभियान के दौरान वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अभियान का आगाज़ अच्छा रहा। स्थानीय लोगों से बेहतरीन फ़ीडबैक मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने विकास कार्यों के बल पर देश में दुबारा मोदी सरकार आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट भाजपा ही जीतेगी। कहा कि हमारा प्रयास पिछले चुनाव से ज्यादा वोट हासिल करने की है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह कंफ्यूज है। हार के डर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपाईयों ने मोदी है तो मुमकिन है कि नारे भी लगाए। इस दौरान विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, रमेश नाग, राजन सिंह, सुरेश शर्मा, अमर शर्मा, खोखन पैरा, दिनेश कुमार, पवन सोलंकी, कन्हैया यादव , देबू सरकार, धनराज गुप्ता, सोनू,संजीव कुमार, मनीज भूषण, बबिता शर्मा, सुनीता देवी, बिंदु देवी समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.