दिव्यांग बच्चों ने शहीद जवानों के नाम पर लगाये 44 फूल के पौधे
जमशेदपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी गुरूवार को शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो के प्रति गहरी श्रंद्धाजलि अर्पित करने के लिए करनडीह स्थित
चेशायर होम में सोमवार 18 फरवरी को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा शोक सभा का आयोजन कर चेशायर होम के मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया। साथ ही जवानो की याद में एक ही स्थान पर 44 फूल के पौधे शहीद हुए 44 सैनिकों के नाम पर लगाये गये। पौधे जहां लगाये गये उसे सैनिक पार्क का नाम दिया गया हैं। सैनिक पार्क का सौंदर्यीकरण भी बहुत जल्द कर दिया जायेगा। पौधो की देखभाल दिव्यांग बच्चे और जो चेशायर होम के सभी सदस्य मिलकर करेंगे। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर सेे प्रार्थना भी की गयी। आयोजक पप्पू सरदार (अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक) का कहना है कि इस स्थान को सैनिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि शहीदों की याद हमेशा ताजा बनी रहे। पप्पू सरदार का कहना हैं कि शहीद के प्रति सच्ची श्रंद्धाजलि देने की यह सोच उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित की हैं। मौके पर चेशायर होम की प्रमुख सिस्टर फेलोमिना ने कहा कि जिन जवानों के दम पर हम देश में सुरक्षित है वैसे जवानों की शहादत पर आज पूरा देश आंसू बहा रहा है। जहां हम इन जवानों की याद में पौधारोपण कार्यक्रम कर उन पौधों का नामकरण शहीद जवानों के नाम पर रखकर उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप अग्रवाल समेत चेशायर होम कि सभी सिस्टर्स मौजूद थी।