
जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का दो दिवसीय 30वाॅं श्री श्री श्याम महोत्सव शनिवार को विशाल भंडारा का आयोजन के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। पांच हजार से अधिक भक्तों ने श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। इससे पहले बाबा श्याम का भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर दर्शन किया। श्याम बाबा के प्रति आस्था व निष्ठा होने के कारण दूसरे शहर से भी काफी संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण करने आये थे। महिला एवं पुरूष भक्तों के लिए अलग अलग स्थानों पर प्रसाद की उचित व्यवस्था की गयी थी।
शनिवार को विशाल भंडारा में प्रमुख रूप से सिंहभूम चैंबर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक भालोटिया और मारवाड़ी महासम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, समाजसेवी बालमुकुंद गोयल, श्याम सुंदर खेमानी, शंकर लाल गुप्ता, बजरंग लाल अग्रवाल, उमेश साह, अधिवक्ता मनोरंजन दास, भाजपा नेता विकास सिंह समेत शहर के कई गणमान्य आदि शामिल थे। आज के इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सुभाष साह, सुरेश अग्रवाल, नरेश खंडेलवाल, बबलू अग्रवाल, ऋषभ मूनका, तुषार जिंदल, मोहित साह, समेत श्याम परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

