
जमशेदपुर : नालसा की स्कीम 2015 के तहत रविवार को उतरी घाघीडीह पंचायत में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए बनी टीम की लीडर सह एसडीजेएम श्वेता कुमारी ने उपस्थित लोगों को आपदा की स्थिति में कैसे अपना बचाव करना है तथा कहां से सहायता प्राप्त की जा सकती है उसके बारे में बताया। उन्होंने लोगों से आपदा पीड़ितों की मदद में खुलकर सामने आने तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय निकाय से संपर्क स्थापित करने के लिए कहा। मौके पर मौजूद कार्यपालक दंडाधिकारी यस्मिता सिंह ने कहा की आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने इसके लिए जवाबदेह अधिकारियों की जानकारी दी वही अधिवक्ता लीना मोहंती ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से लोगों को अवगत कराया। अधिवक्ता राजीव कुमार ने लोगो को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए जागरूक होने पर जोर दिया। मौके पर पीएलवी शैलेंद्र प्रसाद, प्रकाश मिश्रा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सोया पंसस सहित अन्य लोग मौजूद थे।

