जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर स्थित जिला मुख्यालय में 70वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडोत्तोलन कर पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का समुचित विकास हो और वे भी मुख्यधारा से जुड़ें, यही असल मायने में गणतंत्र है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अंत्योदय को संकल्पबद्ध हैं। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यकर्ताओं के मध्य मिठाईयां बांटीं गयी। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, गुरदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रशेखकर मिश्रा, हलधर नारायण साह, अजय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखकर गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा तिर्की, शिखा राय चौधरी, दीपक पारिख, बिमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, बिमल बैठा, काजू सांडिल्य, आफताब अहमद सिद्दीकी, राजपति देवी, लक्ष्मी मिर्धा,उमेश पांडेय, विजय सिंह, ऋषभ सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।



