जमशेदपुर।तारा पब्लिक स्कूल हाता में आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती सोल्हास से मनायी गई, इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने कहा कि नेताजी ने अत्यंत मार्मिक भाषण देते हुए कहा था ‘अब हमारी आजादी निश्चित है, परंतु आजादी बलिदान मांगती है। आप मुझे खून दो, मैं आपको आजादी दूंगा।’ यही देश के नौजवानों में प्राण फूंकने वाला वाक्य था, जो भारत ही नहीं विश्व के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शुक्रा सिंह सरदार छात्र जय मंडल , अनुपम मंडल तथा छात्रा भुमिका सरदार आदि ने भी नेताजी पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर शिक्षक मानस शर्मा, अंबुज प्रमाणिक,मिहिर गोप,सपन पात्र,जैनिद होरो, बबिता टुडु,असरन सोय, कहकशां जबिनि,हैमंती महाली,पानमुनी भूमिज आदि उपस्थित थे।



