
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के सुंदरनगर मण्डल का विस्तार सोमवार को हुआ। मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा ने पोटका विधायक मेनका सरदार एवं वरीय नेताओं से विर्मश के पश्चात कमिटी के विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को सुंदरनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान की। उक्त कमिटी में अमरजीत प्रसाद, पिंटु चाकिया, चम्पाई मार्डी, सुम्मी दिग्गी एवं दुलाल दास को उपाध्यक्ष के अलावे ईश्वर सोरेन और देवाई दिग्गी को महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त तपन सेन(बापी), सुशील सिंह, अमित कुमार मिश्रा, नागेन दास एवं वरुण सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया है। हर्ष टंडन को मण्डल के मीडिया प्रभारी तथा संजीव चटर्जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावे दिनेश शाह जिम्मी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प का संयोजक, संजय भट्टाचार्य को लाभार्थी योजनाओं का संयोजक और उषा शर्मा को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। सुभाष सिंह को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अतिरिक्त मण्डल के वरीय नेता अनिल सिंह, सोनू शर्मा, राजा दत्ता, धनंजय सिंह, नीला देवी, तारा सिंगारी, निर्मला देवी, सुनील दिग्गी, निमाई चंद दास, अरविंद सिंह, पार्थो साहू, बालकिशन मालपानी, संतोष अग्रवाल, मनीष शर्मा, मंटु दास, एस के चटर्जी, संखो हांसदा, विक्रम टुडू, भानु भुमिज, रामचरण सोरेन, युदिष्ठिर गोप, मधु गुइयां, सेन बासु हांसदा, भागवत मार्डी, समीर अधिकारी, घासीराम सोरेन, संतन ओझा, इन्द्रशेखर मिश्रा, जगदीश महतो, बिरेन सरदार, समरेश सिंह, गीता देवी, वीणा सिंगारी, तरुण कु•मिश्रा, देवेंद्र प्र•सिंह, संजय कुमार झा, श्रीनिवास कुमार को बतौर कार्यसमिति सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित मे कार्य करने की सलाह दी है।

