जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें आसन्न चुनाव को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने को सतर्क रहा जाए। बैठक में सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त अभियान चलाए जाने को लेकर चर्चा की गई। तीनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों की पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली आकाश और उसके दस्ते के सदस्यों की घेराबंदी की सटीक योजना को
लेकर मंथन किया।
सीमा पर सक्रिय एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश और कोल्हान के सारंडा में सक्रिय प्रशांत बोस उर्फ किशन और इनके दस्ते के खात्मे या सरेंडर कराने की व्यापक रणनीति तैयार हो चुकी है। एक खाका तैयार किया गया। उम्मीद है कि तैयार खाका के बाद संयुक्त अभियान चलेगा। सरेंडर को बाध्य होंगे। हालांकि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के लगातार अभियान का असर पड़ा है और इनके प्रभाव में कमी आई है। लेवी वसूली भी रुक गई है।
एसएसपी की अध्यक्षता में झारखंड और बंगाल के पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में आसन्न चुनाव को देखते हुए विधि-व्यवस्था और सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही संयुक्त अभियान चलाने पर चर्चा हुई। आकाश और उसके दस्ते के सदस्यों की घेराबंदी पर भी मंथन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ कोल्हान प्रमंडल के जिलों और पश्चिम बंगाल के झाडग़्राम और पुरुलिया इलाके में सक्रिय नक्सलियों को नेस्तानबूद किए जाने की रणनीति पर चर्चा हुई।




