
जमशेदपुर।


सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के प्रेक्षागृह में 12 वीं कक्षा 2018 19 सत्र के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ओर से प्रबंधक श्री हरिराम सिंह जी, उप सचिव डॉ प्रदीप सिंह जी, प्रधानाध्यापक श्री गौरव गौरव बनर्जी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम 11 वीं कक्षा के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका शुरुआत दीप प्रज्वलित तथा केक काटने के साथ हुआ। 12वीं कक्षा के प्रेरणा शाह को मिस सीपीएस एवं ऋषभ महतो को मिस्टर सीपीएस का खिताब से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का अंत में नई लीडर के रूप में राजकुमार महतो एवं कुमारी निकिता का चयन हुआ जो आने वाले सत्र के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

