
जमशेदपुर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बागबेड़ा इकाई के नवनियुक्त महासचिव विमलेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुन्ना मिश्रा स्वयं कमेटी भंग करने की घोषणा की है जिसका दैनिक समाचार अखबारों में खबर छपी थी। तत्पश्चात समाज के 300 से भी ज्यादा सदस्यों की उपस्थिति में पूरे संवैधानिक तरीके से डीके मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। बाद में कमिटी विस्तार करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा उन्हें महासचिव मनोनीत किया गया है। इस तरह स्वयं मुन्ना मिश्रा स्वयम्भू महासचिव के नाम से समाज के बारे में गलत बयान जारी कर समाज के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मुन्ना मिश्रा वर्तमान में समाज के किसी भी पद पर नहीं है। श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि विगत सात वर्षों से मुन्ना मिश्रा अपने दो तीन लोगों के साथ बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित परशुराम भवन को अपने निजी स्वार्थ हेतु कब्जाए हुए थे। ऐसे में जब कब्जे से मुक्त करने के लिए समाज के लोग एकजुट हुए तो मुन्ना मिश्रा बेबुनियाद और आधारहीन बयानबाजी कर समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे है, जिसका आगामी बैठक में मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि अपने आप को महासचिव कहने वाले स्वयम्भू मुन्ना मिश्रा द्वारा लगातार झूठा, बेबुनियाद, आधारहीन बयानबाजी एवम गलत आरोप लगाए जाने पर कानूनी नोटिस जारी कर कारवाई की जाएगी ताकि पुनः समाज में ऐसी गलत हरकत ना करें।

