
जमशेदपुर।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, मुसबानी के द्वारा तेंरेगा पंचायत के घागड़ाडीह निवासी गुरा धीवर के जले हुए मकान का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत रात अज्ञात कारणों से आग लगने पर इस परिवार के फुस की झोपड़ी जलकर खाक हो गई थी। आज इस परिवार को कंबल, चावल, छत ढ़कने हेतु त्रिपाल प्रदान किया गया। साथ ही हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक के द्वारा आपदा राहत हेतु अभिलेख तैयार किया गया। प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक के द्वारा कल्याण की अन्य आवश्यकताओं की सूची बनाई गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, मुसागनी, कल्याण पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, तेंरेगा पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जेएसएलपीएस के बीपीएम इत्यादि उपस्थित थे।

