जमशेदपुर।● भाजपा के सहयोग और आश्वसन पर वापस लौटे लोग
● दिनेश कुमार ने दिए दस एलबेस्टर और बर्तन सेट, अपने हाथों से सामान उठाकर घर लौटने में किया मदद
भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से शुक्रवार को बर्मामाइंस श्रीराम आश्रम का विवाद सुलझ गया है और उनके आश्वासन के बाद लोग अपने घरों में लौटने लगे। कुछ दिन पूर्व समुदाय विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा वहाँ पत्थरबाजी कर के क्षेत्र को अशांत करने का प्रयास हुआ था जिसके बाद से ही श्रीराम आश्रम के लोग उस जगह को छोड़कर अन्यत्र रहने लगे थे। काफ़ी समय से स्थिति चिंताजनक बने रहने के बाद स्थानीय बर्मामाइंस मण्डल के भाजपाईयों एवं हिंदू जागरण मंच के आग्रह पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने बर्मामाइंस थाना प्रभारी रामयश प्रसाद से वार्ता कर माहौल बिगाड़ने वालों और पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त लोगों पर अविलंब कार्यवाई को कहा। थाना प्रभारी ने उचित कार्यवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिसिया कार्यवाही ज़ारी है। पुलिस कार्यवाई पर संतोष ज़ाहिर करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों को समझाया और वापस श्रीराम आश्रम लौटने का निवेदन किया। उन्होंने दोषियों पर कार्यवाई और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि उनके घरों के छत (एलबेस्टर) टूट चुके हैं और बर्तन भी नहीं हैं। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने स्तर से सहयोग करते हुए आश्रम निवासियों के टूटे एलबेस्टर को बदलने तथा नए बर्तन मुहैया करवाया। कुछ लोगों से आर्थिक समस्याओं की बात सामने आने पर उन्होंने कहा कि इस आशय में वे जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री स्तर से सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे। मौके पर ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी स्तर से दस एलबेस्टर और बर्तन खरीद कर दिलाये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश मिलता रहा। विदित हो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीएम के निर्देश पर उक्त क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है। इसके अलावे प्रशासन भी चौकसी बनाये हुए है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के आश्वासन और हस्तक्षेप के बाद लोग श्रीराम आश्रम लौटने लगे हैं। उन्होंने स्वयं भी श्रमदान कर लोगों को वापस लौटने में मदद की। इस दौरान दिनेश कुमार ने भी अपने हाथों समान उठाकर महिलाओं की मदद की। मौके पर हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों समेत बर्मामाइंस थाना के भी पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहें। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बर्मामाइंस मण्डल महामंत्री सूरज सिंह, वर्मा कंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विराट कुमार समेत हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री बलवीर मण्डल,कोषाध्यक्ष मनीष गौतम, महानगर वीरांगना प्रमुख रश्मि महतो के अलावे बर्मामाइंस थाना के पुलिसकर्मी मौजूद थे।



