
राष्ट्रीय अधिवेशन में दो मिनट मौन रख दी गयी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के तीन बार विधायक रहें भाजपा के दिवंगत नेता दीनानाथ पांडेय की निधन पर संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रही भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन उक्त विषय को भाजपा के राष्ट्रीय शोक प्रस्ताव में शामिल किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह द्वारा पढ़े गए शोक प्रस्ताव में दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के नाम को भी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल किया गया। इस दौरान पूरे सदन में मौजूद देशभर के लगभग 12000 से अधिक पार्टी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दीना बाबा के प्रति आस्था और संवेदना व्यक्त किया। इस आशय की जानकारी भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा दी गयी।

