
बंगाल, झारखंड और उडीसा तीनों राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी।

पत्नी सोनाली टुडू भी दर्जनों मामलों में वांछित थी।
जमशेदपुर।
जिले के गुडाबांधा थाना क्षेत्र के पु;तरू जंगल में पुलिस ने इनामी नक्सली सुपाई टूडू को मार गिराया। वहीं उस जगह से पुलिस ने नक्सली की पत्नी सोनाली टूडू को गिरफ्तार किया है। सोनाली टुडु पर भी कई मामले दर्ज है। घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के सारे वरीय अधिकारी पहूच चुके है।
इस संर्दभ में बताया जाता है कि पुलिस को सुचना मिली कि गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र स्थित पुतरू जंगल मे कुछ नक्सली आ ए है ।उसी सूचना पर ए एस पी प्रणव आनन्द झा , मुसाबनी डी एस पी अजीत विमल और घाटशिला डी एस पी संजीव बेसरा के नेतृत्व मे एक टीम बनाकर पुलिस के द्वारा बीती रात अभियान शुरु किया गया । जिस जगह नक्सली होने की सुचना पुलिस को थी तो उस जगह पुलिस जैसे ही पहुंची तो पुलिस को देखते ही वह पुलिस पर फायर शुरू कर दिया।उसके जवाब मे पुलिस के द्वारा फायर किए जाने पर जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो देखा कि एक महिला भी वहां छिपी है । पुलिस ने महिला को पकड़ा तो उसने अपना नाम सोनाली टुडु बताया और और म़ृतक व्यक्ति के बारे मे बताया कि वह गुंड़ाबादा का सुपाई टुडु है और फिलहाल वह जॉनल कमांडर है। वह महिला मृतक नक्सली की पत्नी है।
इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी शैलेन्द्र वर्णवाल ने बताया कि पुलिस को सुचना थी कि वहा पर नक्सलियो का जत्था ठहरा है । उसी सुचना पर पुलिस वहां गई तो नक्सलियो के द्वारा फायर किया गया और जिसके जबाब में पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई। जिसमे सुपाई टुडु की मौत हो गई। सुपाई पर सरकार के द्वारा 15 लाख का ईनाम रखा गया था।

