
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास पर खरसांवा के शहीद स्मारक मेश्रद्धाजंली के दौरान वहां मौजूद कुछ असमाजिक तत्वो के द्वारा विरोध प्रर्दशन के साथ साथ जुता चप्पल फेकंने का मामले अब राजनिती रग ले लिया है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक चुक का परिणाम है इस घटना की जांच होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि इस मामले मे जो भी दोषी होंगे उस पर जरूर कार्रवाई होगी। लक्ष्मण गिलुआ ने जमशेदपुर मे भाजपा नगर कार्यालय मे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम।है। उन्होंने कहाँ कि कुछ अदृश्य शक्ति झारखंड को माहौल खराब करने मे लगी है। उन्होने कहा कि समाधी स्थल मे स्लोगन लिखना अच्छी बात नही है किसी को अगर किसी से शिकायत है तो सदन मे अपनी बात रखे। उन्होने कहा कि कल की घटना राजनितिक तो है ही साथ ही शहीदों का अपमान है ।
सी एन टी और एस पी टी मे सभी लोगों का मत एक है।
उन्होने कहा कि सीएनएसपीटी एक्ट के सरलीकरण के लाभ को आम आदिवासी मूलवासी तक पहुंचाने में कहीं न कहीं सरकार से चूक हुई है। जिस पर भविष्य में और तेजी से काम होगा। वैसे यह एक्ट यहा के आदिवासियो को लाभ के लिए ही बना है। उन्होने कहा कि cnt spt एक्ट विपक्ष पार्टी राजनितिक कर रहा अपनी जमीर बचाने के लिए लोगो को बरगलाने का काम कर रही हैं।
भाजपा और आजसू मे कोई मतभेद नही है।
उन्होने कहा कि भाजपा और आजसू मे कोई मतभेद नही है। अगर आजसु के लोगो को सरकार से कोई शिकायत है तो वे पार्टी के प्लेटफार्म मे अपनी बाते रखे। उनकी समस्या को जरुर सुनी जाएगी और समाधान भी निकाला जाएगा।

