जमशेदपुर।
शहर के साकची स्थित आमबगान मे अतिक्रमणीत करके बनाई गई दुकानो को आज हटा दिया गया । इस दौरान अतिक्रमणिओ का विरोध को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किये गए। इस सर्दभ मे एस डी ओ सूरज कुमार ने बताया कि साकची के आम बगान मे बार बार मनाही के बावजुद कई गैरेज खोल दिया गया था। गैरेज वालो को कई बार नोटिस भी दिया गया था।लेकिन किसी ने अपना दुकानो को नही हटाया। उसी के मद्देनजर आज फिर आम बगान मैदान मे अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान वहां खड़ी गाडिया को जब्त किया गया और कई गाड़ियो को फाईन काट दिया गया। उन्होने कहा इसके अलावे वहा मौजुद सभी गौरेज चलाने वाले लोगो को हिदायत दी गई कि अगर इसके बाद यहां कोई भी दुकान लगाये जाएगे तो उन्हे जेल जाना पड़ेगा
अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ साथ जुस्को के पदाधिकारी मौजुद थे।



