Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -राज्यपाल ने नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का किया उद्धाटन
Breaking News

JAMSHEDPUR -राज्यपाल ने नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का किया उद्धाटन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 28, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से किया गया है 120 जनजाति एवं वंचित छात्रों के आवासन हेतु छात्रावास निर्माण*
*===============*

  • जमशेदपुर।
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसायटी, साक्ची, जमशेदपुर में नवनिर्मित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द छात्रावास का उद्घाटन किया गया । रेल विकास निगम लिमिटेड के सीएसआर मद से 2.14 करोड़ रुपए के अनुदान से निर्मित इस छात्रावास में 120 जनजाति एवं वंचित वर्ग के छात्रों को आवासित किया जाएगा । इस मौके पर  राज्यपाल ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर काफी हर्ष हो रहा है क्योंकि इस छात्रावास में रहकर झारखंड राज्य के जनजाति वर्ग एवं वंचित वर्ग के छात्र अपना भविष्य निर्माण करेंगे । माननीय राज्यपाल ने कहा कि मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है कि इस प्रकार के कल्याणकारी कार्य एवं परोपकार द्वारा रामकृष्ण मिशन, स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में अपनी भूमिका निभा रही है । भारत के महान देशभक्त संत स्वामी रामकृष्ण देव के अग्रणी शिष्य स्वामी विवेकानंद जी ने आत्म मुक्ति एवं जगत कल्याण के आदर्श वाक्य के साथ रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना की । रामकृष्ण मिशन द्वारा जमशदेपुर शहर में 16 स्कूल संचालित किया जाता है जिसमें करीब 1600 बच्चे नामांकित हैं । रामकृष्ण मिशन आध्यात्मिक संस्था होने के साथ जनसेवा के कार्य की दिशा में सतत प्रयासरत है । किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण देना हो या शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर आदि में रामकृष्ण मिशन का कार्य काफी सराहनीय है । इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि कोरोनाकाल के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं हो इस हेतु रामकृष्ण मिशन रक्तदान शिविर के आयोजन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करे ताकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त नहीं मिलने की वजह से नहीं हो । माननीय राज्यपाल ने कहा- मुझे अवगत कराया गया कि यह संस्था जनजाति व वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए टाइप राईटिंग व कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का भी संचालन कर रही है, मैं चाहूंगी की रामकृष्ण मिशन द्वारा प्लेसमेंट सेल का भी गठन किया जाये ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके ।

कार्यक्रम में मानद सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी अमृतस्वरूपानंद, सीएमडी आर.वी.एन.एल प्रदीप गौर, डायरेक्टर(Operations) आर.वी.एन.एल राजेश प्रसाद, डायरेक्टर(Personnel) आर.वी.एन.एल अजय कुमार, आयुक्त कोल्हान मनीष रंजन, डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह, डीआरएम चक्रधरपुर विजय कुमार साहू, जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: छोटा गोविंदपुर में 5 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का भव्य पूजन, हर-हर महादेव से गूंजा मिथिला भवन

August 18, 2026

Jamshedpur news:News: चांडिल–झाड़ग्राम नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मिली मंजूरी, पटमदा और बोड़ाम का दशकों पुराना सपना होगा साकार

August 18, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में चरमराई नागरिक सुविधाएं, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.