
JAMSHEDPUR । महेंद्र मैरेज हॉल में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से संत रविदास जी की जयंती मनाई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जेकेएस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर ए पी सिंह जी,
फिजिक्स कोऑपरेटिव कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव जी, मझगांव कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर महादेव दास जी एवं विमल बैठा जी शामिल हुए । कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक सेवा के बड़े पदाधिकारी रहे स्वर्गीय एच एन राम जी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विकास सिंह ने किया । मौके में उपस्थित अतिथियों ने उनकी वाणी को उनके विचारों को हर गली हर घर में पहुंचाने का उपस्थित लोगों को संकल्प दिलवाया और कहा कि परम संत शिरोमणि रविदास जी के दोहे और वाणी अनमोल हैं ।मंच में बैठे हुए रविदास समाज क के संतोष रविदास ने लोगों के बीच अपनी बातों में रविदास समाज के बारे में लोगों को बताया । मानगो में रहने वाले रविदास समाज के लोगों को भाजपा नेता विकास सिंह ने अंग वस्त्र और पुष्प हार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि हम सब समाज में एक समान है कोई छोटा और कोई बड़ा नहीं है सब हम सभी एक परिवार के सदस्य हम सभी को मिलकर भारत को विश्वगुरु बनाना है जयंती समारोह में मुख्य रूप से गंगा सिंह गौतम, देव प्रजापति, गुरु शर्मा ,घनश्याम शर्मा, अमरिंदर पासवान ,राजेश साहू करुणाकरण कालिंदी शीतल रजक, संतोष चौहान संजय सिंह छोटेलाल प्रसाद, गोपाल यादव ,मनोज ओझा, विजय सोए, विष्णु प्रमाणिक, मोनू चौहान ,शिव साहू, सुधीर सिंह छोटू, उमा शंकर मंडल ,सुशीला शर्मा, किशोर कुशवाहा ,राम सिंह कुशवाहा, अजय मंडल, प्रमोद राम, दुर्गा चरण दत्ता, संजीत शर्मा ,अजय लोहार ,जीतू गुप्ता, संजू देवी, गोविंदराव, मेमे चौहान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।

