Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -निराला हिन्दी की स्थानीयता में विश्व-बोध के कवि हैं- प्रोफेसर प्रभाकर सिंह
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR -निराला हिन्दी की स्थानीयता में विश्व-बोध के कवि हैं- प्रोफेसर प्रभाकर सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 21, 2021Updated:February 21, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

वीमेंस कॉलेज में निराला की 125वीं जयंती पर वेब संगोष्ठी संपन्न
—
राष्ट्रीय नवजागरण के दौर के महत्वपूर्ण हिन्दी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 125वीं जयंती पर वीमेंस कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। ‘कविता के कानन में महाप्राण निराला’ विषयक संगोष्ठी की अध्यक्ष व मुख्य आयोजक केयू की माननीया पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े बीएचयू के प्रोफेसर प्रभाकर सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र की विद्यार्थी होने और तमाम प्रशासनिक दायित्वों के बीच मुझे हिन्दी साहित्य व्यक्तिगत तौर पर आकर्षित करता रहा है। मैं कविताओं की मौन पाठिका रही हूँ और ऐसा पाती हूँ कि हिन्दी कविता में हिन्दुस्तान की आत्मा बसती है। निराला बंगाल में जन्म लेते हैं और इलाहाबाद में रचनाशील रहते हैं। यह भी एक वजह है कि उनकी कविता में राम और शक्ति दोनों की बराबर की उपस्थिति है। निराला को हिन्दी का ही नहीं बल्कि भारतीय भाषाओं का कवि समझा जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए हिन्दी विभाग को बधाई दी। विषय प्रवेश कराते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि निराला के काव्य बोध में जीवन धड़कता है। वे धूल, मिट्टी, वसंत, बारिश, गंध, रंग के कवि हैं। प्रकृति के इन घटकों में ऐसा बहुत कुछ है जो सुंदर है। जिन्हें जानकर, जिनसे जुड़कर खुश रहने की वजहें तलाशी जा सकती हैं। जमशेदपुर जैसे तमाम आधुनिक शहरों में जहाँ युवाओं में नैराश्य बहुत है, आपाधापी है, बाजारवाद है, वहां निराला जैसे कवियों का जीवन दर्शन एक मशाल की तरह समझा जाना चाहिए। भारत किसानों का देश है और निराला किसानों के कवि हैं। ऐसे में उनकी तब की कविताई आज और जरूरी हो उठी हैं। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता बीएचयू के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर प्रभाकर सिंह ने मुख्य विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन का संगीत निराला की कविताओं में सुना जा सकता है। तमाम निराशाओं, उपेक्षाओं और प्रहारों के बावजूद उनकी कविता के प्राण कमजोर नहीं होते। बल्कि वे महाप्राण हो उठते हैं। आत्महंता आस्था के कवि हैं निराला। वे ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ राजनीतिक चेतना वाली क्रांतिकारी कविताएँ लिखते हुए भी भारतीय लोक जीवन की संस्कृति को नहीं भूलते। राम की शक्तिपूजा जैसी महाख्यानात्मक कविता में भी वे इंसानी प्रेम के मुक्तक जड़ते हैं। अपने समूचे पारदर्शी व्यक्तित्व के साथ वे हिन्दी कविता को संवारते हैं। उन्होंने हिन्दी को नये नये शब्द भी दिये हैं। निश्चित रूप से वे हिन्दी की स्थानीयता में विश्व बोध के श्रेष्ठ कवि हैं और भवभूति तथा तुलसीदास की परंपरा में खड़े मिलते हैं। हिन्दी विभाग की अतिथि शिक्षिका आयशा ने निराला की रचनाधर्मिता पर रौशनी डाली और बताया कि संघर्षों ने ही सूर्य कुमार को निराला सूर्यकांत बनाया। उनकी विशाल रचनायात्रा में उनका मानुष प्रेम पैबस्त है। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. सनातन दीप ने निराला रचित सरस्वती वंदना ‘वर दे वीणावादिनी’ का गायन किया और डाॅ. भारती कुमारी ने राम की शक्तिपूजा के अंतिम छंदों का सस्वर पाठ किया। संचालन डाॅ. नूपुर अन्विता मिंज और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया। सिस्को वेबेक्स साॅफ्टवेयर और यूट्यूब लाईव के जरिए इस कार्यक्रम में मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. सुधीर कुमार साहू सहित वीमेंस काॅलेज के शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा जमशेदपुर व देशभर से करीब तीन सौ प्रतिभागियों ने शिरकत की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हिमालया स्टील मिल्स और रेड क्रॉस का साझा प्रयास, भीषण गर्मी में 52 यूनिट रक्तदान

June 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में गूंजा कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

June 8, 2026

SERAIKELA NEWS: सरायकेला में फिर थमी एक युवा सांस, DC ऑफिस के पास खड़े ट्रेलर से टकराकर बिजली कर्मी की मौत

June 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.