
JAMSHEDPUR।


आज अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा सोनारी एरोड्रम गोल चक्कर पर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश दो पहिया वाहन हेलमेट पहनना अनिवार्य
किया गया है नियम को स्वागत करते हुए आज समाज के द्वारा जन जागरूकता अभियान किया गया जिसमें लोगों को हेलमेट दिया गया और गुलाब फूल देखकर विनम्र निवेदन किया गया कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए आप इस नियम को पालन करें और हेलमेट पहन कर निकले और गुलाब फूल भी दी गई और विनम्र निवेदन किया गया ताकि इस नियम को अच्छे से पालन करें
इस कार्यक्रम पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह महासचिव ज्वाला सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष रिपेन्द्र सिंह चंदन लोधी भरत लोधी गोपाल लोधी शिव कुमार लोधी लालू लोधी गौतम लोधी युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद महिला अध्यक्ष विनीता सिंह संगीता सिंह कंचन लोधी मंदा लोधी एवं अन्य समाज के देव तुल्य कार्यकरनी सदस्य मौजूद थे
समाज के राष्ट्र उपाध्यक्ष के राजकुमार सिंह ने कहा प्रशासन द्वारा यह नए नियम लागू की गई जमशेदपुर पर जमशेदपुर के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट पहनना चाहिए और गाड़ी चलाते वक्त तमाम तरह की कानून को पालन करनी चाहिए क्योंकि यहां कानून हमारे सुरक्षा के लिए बनाया गया है जिससे हमें स्वीकार और अच्छे से पालन करना चाहिए

